(चौपाल समाचार)
राधेश्याम मालवीय, संपादक
एक ही दिन में 31 मामले सामने आए
88 लोग हुए अब तक संक्रमित,
मृतकों की संख्या पहुंची 9 पर
उज्जैन। शहर में लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीजों का बम फूटा। गुरुवार सुबह 9 मरीज सामने आने के बाद दोपहर में 22 मामले सामने आए इसी के साथ संख्या 31 तक पहुँच गई। जिसके बाद शहर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है सभी मामले संक्रमित में क्षेत्रों के हैं। इन्हें मिलाकर अब शहर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या इनके 88 हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंच गया है। आज दोपहर में आई मरीजों की लिस्ट में से दम तोड़ चुके मरीजों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसमें एक डॉक्टर और संक्रमित पाया गया है। जो बेगमबाग क्षेत्र में क्लीनिक का संचालन कर रहा था। इधर दूसरी और प्रशासन अपनी पूरी कोशिश में लगा हुआ कि संक्रमण अधिक से अधिक नहीं फैले प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि जो भी संक्रमित मिल रहे हैं वह संक्रमित क्षेत्र से ही हैं उन्हें पूर्व से ही क्वॉरेंटाइन किया हुआ है!