उज्जैन में 10 (कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्र) कंटेनमेंट एरिया बनाए गए, 4 क्षेत्र कंटेनमेंट मुक्त हुए
उज्जैन (चौपाल समाचार) कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष सिंह ने मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट की धारा 71(1) एवं 72(2) के तहत उज्जैन शहर के जमातखाना, मिल्कीपुरा, कुम्हार गली मालीपुरा, पटेल कॉलोनी, कमल कॉलोनी, सब्जी मंडी, नामदारपुरा, बेगमपुरा, नलिया बाखल क्षेत्र को कंटेंनमेंट एरिया (कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्र) घोषित कर दिया है। प्रत्येक कंटेनमेंट एरिया के लिये इंसीडेंट कमांडर पुलिस अधिकारी एवं नगर निगम के अधिकारी की नियुक्ति की गई है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश अनुसार कंटेनमेंट एरिया के अन्तर्गत पूर्ण रूप से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कंटेनमेंट एरिया के समस्त निवासियों का होम क्वारेंटाईन में रहना होगा। एरिया हेतु सीएमएचओ द्वारा विशेष आरआरपी जिसके अन्तर्गत एक फिजिशियन, एक पैथालॉजिस्ट, एपीडिमियोलॉजिस्ट, माइक्रो बायोलॉजिस्ट, डाक्यूमेंटेशन स्टाफ रखा जाना एवं मोबाइल युनिट जिसके अन्तर्गत एक मेडिकल आफिसर, एक पैरामेडिकल स्टाफ, लैब टेक्निशियन एवं डाक्यूमेंटेशन का गठन किया जायेगा। उक्त क्षेत्र के एक्जिट पाइंट पर स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सतत स्क्रीनिंग की जायेगी। समस्त संक्रमण के पॉजीटिव केस के परिजन, निकट सम्पर्क को होम क्वारेंटाईन कराया जाना अतिआवश्यक होगा, जिससे संक्रमण को समुदाय में फैलने से रोका जा सके। आगे संक्रमण फैलने से रोकने हेतु त्वरित कार्यवाही की जायेगी। नगर निगम के झोनल अधिकारी द्वारा क्षेत्र का सेनीटाइजेशन किया जायेगा।

  जिले के  4  क्षेत्र    कंटेंटमेंट  से मुक्त हुए

 जिले  के  कंटेनमेंट घोषित  किये  गए  चार  क्षेत्र  आज  कलेक्टर  श्री  आशीष  सिंह द्वारा   कंटेन्मेंट मुक्त  घोषित  कर  दिए  गए  है । कंटेनमेंट मुक्त  घोषित  किये  गए  क्षेत्रो में   उज्जैन  शहर  के  निजातपुरा, मुनि नगर, बेगमबाग माइनर क्षेत्र तथा अमरपुरा  शामिल  है।  इन   क्षेत्रो में पिछले 21 दिनों से लगातार एक भी  कोरोना पॉजिटिव  मरीज नहीं आया है। इस कारण उक्त   क्षेत्रो को कंटेंटमेंट से मुक्त किया  गया  है ।

लॉकडाउन  का  सख्ती  से  पालन होगा

कलेक्टर  श्री  आशीष सिंह ने कहा है कि कंटेनमेंट से मुक्त हुए क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों को कर्फ्यू एवं लॉकडाउन  का  सख्ती से पालन करना होगा। यही एक मात्र  मार्ग है जिसका  पालन  कर  कोरोना  से बचाव किया जा सकता है।